फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राममंदिर बनाए, हमें एतराज नहीं : भट्ठल

Fri, 18 Apr 2014 08:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम और कांग्रेस की प्रचार कमेटी की चेयरपर्सन बीबी राजिंदर कौर भट्ठल ने शुक्रवार को जालंधर में कहा कि भाजपा जीतने के बाद राम मंदिर बनाए, उनको कोई ऐतराज नहीं है। लेकिन राम मंदिर का नाम लेकर सियासीकरण नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन



भट्ठल शुक्रवार को जालंधर में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उनके साथ कांग्रेस की प्रचार कमेटी के को-चेयरमैन जगमीत बराड़ के अलावा कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज वरिंदर शर्मा, पूर्व मंत्री अवतार हेनरी और युकां प्रधान विक्रम चौधरी मौजूद रहे।



भट्ठल ने कहा कि भाजपा आरएसएस के एजेंडे को लेकर आग से खेल रही है। अब राम मंदिर का निर्माण फिर अपने घोषणापत्र में रख दिया है। कांग्रेस को कोई एतराज नहीं है, भाजपा अगर सरकार बनाने के लिए राम मंदिर का निर्माण करती है लेकिन इसका सियासीकरण करना गलत है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि शिअद दोतरफा नीति लेकर चल रहे हैं। हरियाणा में भाजपा का विरोध हो रहा है और पंजाब में भाजपा का साथ। जेटली प्रॉपर्टी टैक्स की बात करते हैं तो क्या उनको पता नहीं है कि सात साल से पंजाब में भाजपा शिअद की सत्ता चल रही है और यह टैक्स किसने लगाया। शिरोमणि अकाली दल ब्लू स्टार आपरेशन की यादगार की हिमायत करती है और भाजपा विरोध। लोगों को गुमराह किया जा रहा है।


भट्ठल ने कहा कि ऐसी सूचनाएं है कि कई कांग्रेसी नेता अपने इलाकों से निकलकर दूसरे इलाकों में प्रत्याशी के प्रचार में हिस्सा ले रहे हैं। 12 घंटे की मोहलत के दौरान सभी कांग्रेसी नेताओं को अपने क्षेत्र में पहुंचकर कांग्रेसी उम्मीदवार को फोन करना ही होगा।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने सारे नेताओं को लगा दिया है, जो पूरी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, जिसको हाईकमान को भेज दिया जाएगा। इतना ही नहीं कांग्रेसी विधायकों व पूर्व विधायकों का इन चुनावों में प्रदर्शन का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार किया जाएगा और हाईकमान को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें