संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। हनुमानगढ़ रोड से गुजरती मलूकपुरा नहर में बुधवार दोपहर एक युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शव करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। सिर गायब होने के कारण उसकी हत्या की आशंका है।
सूचना पर नर सेवा नारायण सेवा समिति के सेवादार बिट्टू नरूला अपने दल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाना नंबर दो की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बिट्टू नरूला के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। उसने काले रंग की पैंट पहन रखी थी। सिर नहीं होने से उसकी पहचान करना बेहद मुश्किल है। पुलिस ने शव की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।