फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

Sat, 04 Jan 2014 10:22 PM IST
अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा लाइनपार संघर्ष समिति ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर लोगों को सड़कों पर उतरने का न्योता दिया।
विज्ञापन


शनिवार को लाइनपार संघर्ष कमेटी के वर्करों ने प्रधान विजे कुमार व पूर्व एमसी के नेतृत्व में परस राम नगर चौक में तेल, गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया।

आम आदमी के तौर पर विजय कुमार ख़ुद मौजूद थे जबकि महंगाई के तीर उनके सीने में चुभे दिखाए गए।

विजय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार अपने चहेतों के फायदे के लिए हर माह गैस, तेल, सब्जियां, दालें जैसी रोजमर्रा की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पर आर्थिक बोझ इतना बढ़ गया है कि वह खुदकशी करने की कगार पर हैं। यदि यही हाल रहा तो लोग खुदकुशी करने को मजबूर होंगे।

इस मौके पर सुरेश कुमार, बलदेव कुमार, अंजनी कुमार, यश कुमार, रमेश नीटा, आलमजीत सिंह, विजय मंगला, पप्पू मीनाकार, भूपिंदर सिंह, राजू, विक्रमजीत सिंह, त्रिलोक कुमार, सतनाम सिंह, मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें