फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी न लगने देने पर सब्जी विक्रेताओं ने किया हंगामा

Sun, 04 Dec 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले नई बनी सड़क पर निगम अधिकारियों ने रविवार को मंडी नहीं लगने दी। इससे नाराज सब्जी विक्रेताओं ने हंगामा कर दिया। मॉडल टाउन और जीटीबी नगर के डेयरी चौक पर हर रविवार को मंडी लगती है।
विज्ञापन


निगम ने कुछ दिनों पहले ही डेयरी चौक वाली रोड बनाई है। सड़क को कोई नुकसान न हो, इसलिए निगम टीम पुलिस फोर्स के साथ रविवार सुबह मंडी  लगने से पहले ही पहुंच गई। मंडी की जगह रोड पर अपनी गाड़ियां लगा दी। निगम ने मंडी लगने देने से इंकार किया तो सब्जी विक्रेता हंगामा करने लगे।

निगम अधिकारियों ने सभी सब्जी विक्रेताओं को दोपहर तक समय दिया था कि वह मंडी न लगाएं। इस दौरान सड़क जो सब्जी विक्रेता बैठे हुए थे, उन्हें वहां से पुलिस फोर्स की मदद के साथ उठाया दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें