फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बनेगी बाबा विश्वकर्मा टेक्निकल यूनिवर्सिटी : संधवां 

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर। रामगढ़िया भाईचारे की ओर से मलोट रोड पर शनिवार को महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया का 299वां जन्मदिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने की। उन्होंने कहा कि पंजाब में जल्द बाबा विश्वकर्मा टेक्निकल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

पंजाब में औद्योगिक नीति को कामयाब करने के लिए जल्द बंद पड़े उद्योगों को भी चालू कराया जाएगा, ताकि रोजगार के अवसर पैदा हो सकें। मिस्त्री और मजदूरों के लिए बनाई जाने वाली लाभार्थी कॉपी की शर्तों को भी आसान किया जाएगा। ऑल इंडिया रामगढ़िया फाउंडेशन के अध्यक्ष राजिंदर सिंह ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर किसान सेल के जिला अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह बराड़, जगमीत सिंह जग्गा, राजिंदर सिंह बराड़, सुखजिंदर सिंह सुक्खा, शमशेर सिंह वड़िंग व जसविंदर सिंह फत्तनवाला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें