फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार बुआ भतीजी दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। थाना रामामंडी क्षेत्र के सुच्ची पिंड में एक हादसे के दौरान बुआ-भतीजी की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर हैं। स्कूटी ट्रक के पीछे से जा टकराई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया है। मृतक महिला की पहचान ज्योति (28) और उसकी भतीजी अशनूर (8) निवासी पीएपी क्वार्टर के रूप में हुई है। ज्योति की बेटी एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। दूसरी घायल की पहचान ज्योति की सहेली सरोज के रूप में हुई है जोकि पीएपी क्वार्टर में ही रहती है।
विज्ञापन

पठानकोट चौक से पीएपी चौक की तरफ जाते समय स्कूटी सवार महिलाओं ने सड़क के किनारे खड़े एक ब्रेड के ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि स्कूटी सवार ज्योति और उसकी भतीजी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सरोज और ज्योति की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब चार बजे पठानकोट चौक से पीएपी की ओर आते समय स्कूटी सवार महिलाओं ने सुच्ची पिंड के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी जगमोहन सिंह ने बताया कि दो की मौत हो गई है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि चालक ने ट्रक को किनारे खड़ा कर रखा था, जिसमें स्कूटी सवार पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें