फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोसेंट हार्टस के पांचों स्कूलों में स्टोरी टेलिंग कंपटीशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, कपूरथला रोड तथा रॉयल वर्ल्ड स्कूल नूरपुर रोड में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन अंग्रेजी कहानी सुनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कहानी सुनाने की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। विद्यार्थियों ने मुकाबले में ‘ओवरकमिंग द मॉस्टर’ और ‘फेलियर इज स्टेपिंग टू सक्सेस’ विषयों पर कहानियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहानियों को अलग-अलग अंदाज में सुनाया। उन्होंने फ्लैश कार्ड तथा चार्ट्स का प्रयोग भी किया। इस तरह की गतिविधियां करवाने का उद्देश्य बच्चों की कम्युनिकेशन को निखारना था। प्रतियोगिता का आयोजन जूम एप पर किया गया। इस प्रतियोगिता में ग्रीन मॉडल टाउन से गौरांगी गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दूसरा स्थान गरिमा भाटिया तथा ओमांशी ने प्राप्त किया। लोहारां ब्रांच से रीत सोई ने पहला स्थान तथा जानवी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कैंट जंडियाला रोड में सृष्टि भसीन पहले स्थान पर व काशवी अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे। इसके साथ ही नूरपुर ब्रांच में दीया वैद ने पहला व कुनाल शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कपूरथला रोड ब्रांच से गरिमा ने पहला स्थान तथा हर्ष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें