फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, एक गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 07:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी। कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम पर एक सफेद स्विफ्ट कार सवार चार युवकों ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी दविंदर पाल ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना वीरवार शाम करीब सात बजे गांव तोती के बस अड्डे के पास हुई।
पुलिस के अनुसार, कार चालक ने जान से मारने की नीयत से रफ्तार बढ़ाई और पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। वरिष्ठ सिपाही विनोद कुमार, सिपाही मनप्रीत सिंह और सिपाही मुनीश ने भी कार रोकने का प्रयास किया। हालांकि, कार सवार उनकी ओर भी वाहन चढ़ाने की कोशिश करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने सरकारी वाहन से कार का पीछा शुरू किया। फरार होने के दौरान आरोपियों ने गांव मोठांवाल के पास एक बाइक और गांव तोती के पास एक कार को भी टक्कर मारी, जिससे कुछ लोगों को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने पीछा कर कार को करीब 7:40 बजे गांव सिद्धपुर के पास रोक लिया। पुलिस ने कार समेत एक आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके तीन साथी काकड़ा, कबीर (चालक) और मनीष मौके से फरार हो गए। सभी सुंदर नगर, कपूरथला के निवासी हैं। अपर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर लोधी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें