फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: कार की टक्कर से दंपती और बेटी की मौत

Fri, 21 Aug 2026 06:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। एक्टिवा और कार की टक्कर में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। परिवार शुक्रवार सुबह नकोदर स्थित एक धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रहा था। मृतकों में लुधियाना के गांव भामियां निवासी 38 वर्षीय विनय, उनकी 35 वर्षीय पत्नी सुमन और करीब छह वर्षीय बेटी कवीशा शामिल हैं।
विज्ञापन

हादसा फिल्लौर में हरिपुर खालसा गेट के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। सुमन और कवीशा की मौके पर ही मौत हो गई। एक्टिवा चला रहे विनय ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को एसडी अस्पताल फिल्लौर ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। विनय को गंभीर हालत में रेफर किया गया था लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। अस्पताल में उपचाराधीन कार चालक रविंदर सिंह ने बताया कि वह लुधियाना से नूरमहल की ओर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि हादसा कैसे हुआ। रविंदर सिंह के नाक और हाथों पर चोटें आई हैं। नाक की हड्डी में फ्रैक्चर की आशंका के चलते उनका इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी उमेश कुमार के अनुसार, घायल कार चालक के बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें