फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में भाजपा नेता अश्वनी अटवाल के घर हमला: देर रात कार के शीशे तोड़े, महिलाओं को लगी चोट; कार्रवाई की मांग

Thu, 24 Sep 2026 09:09 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने पुलिस प्रशासन से मामले की शीघ्र और निष्पक्ष जांच, घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कार के टूटे शीशे दिखाते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा जालंधर के जिला सचिव अश्वनी अटवाल के घर पर देर रात हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने घर को निशाना बनाकर बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान घर में मौजूद एक महिला के घायल होने की भी सूचना है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की, दीपक तेलू, सोमा गिल, मुनीश बल, सन्नी शर्मा और एडवोकेट डिंपी लुबाना सहित कई भाजपा नेता मौके पर पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने कहा कि परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों और स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के आधार पर हमले में शामिल बताए जा रहे कुछ व्यक्तियों के पूर्व आपराधिक गतिविधियों से जुड़े होने तथा नशीले पदार्थों से संबंधित मामलों में संलिप्तता के आरोप सामने आए हैं। नेताओं ने स्पष्ट कहा कि इन आरोपों की पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए और जांच में आरोप सही पाए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने पुलिस प्रशासन से मामले की शीघ्र और निष्पक्ष जांच, घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने कहा कि किसी भी नागरिक के घर पर इस तरह का हमला गंभीर मामला है। उन्होंने घायल महिला को उचित चिकित्सा सहायता और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की। साथ ही पुलिस से सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की पारदर्शी जांच करने की अपील की। दूसरी तरफ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें