फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: आरोपी की बहन से ASI को 10 हजार रुपये मांगना पड़ा महंगा, विजिलेंस ने गिरफ्तार किया

Thu, 28 Jul 2022 10:31 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

31 मई 2021 को एएसआई दलजीत सिंह ने मोनिका से भाई गोपी की मदद करने के लिये 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। मोनिका ने इसकी शिकायत विजिलेंस को की, इंस्पेक्टर लखविंदर ने जांच की तो मामला सही पाया गया, जिस पर आरोपी एएसआई को विजिलेंस ने गुरुवार को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज ने होशियारपुर के एक एनडीपीएस के केस में आरोपी की बहन से मदद करने की एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले एएसआई दलजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि शिकायतकर्ता मोनिका निवासी होशियारपुर का भाई गोपी 29 जून 2021 को नशे के साथ पकड़ा गया था। उस पर 17 अप्रैल 2021 का एनडीपीएस एक्ट का पर्चा दर्ज था, उसमें भी वह वांछित था।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को पकड़कर अदालत में पेश किया जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया, जब दोबारा पेश किया तो उसे जेल भेज दिया गया लेकिन एएसआई दलजीत सिंह ने उसे हवालात में रख लिया। इसके बाद एएसआई दलजीत सिंह की शिकायतकर्ता मोनिका से कई बार फोन पर बात हुई।

31 मई 2021 को एएसआई दलजीत सिंह ने मोनिका से भाई गोपी की मदद करने के लिये 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। मोनिका ने इसकी शिकायत विजिलेंस को की, इंस्पेक्टर लखविंदर ने जांच की तो मामला सही पाया गया, जिस पर आरोपी एएसआई को विजिलेंस ने गुरुवार को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें