फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने चार हजार रुपये रिश्वत लेते एएसआई को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को फाजिल्का सदर थाना में तैनात एक एएसआई को चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पीड़ित व्यक्ति पर दर्ज पुराने मामले की दोबारा जांच में उसके हक में कार्रवाई करने के एवज में आरोपी ने यह रिश्वत मांगी।
विज्ञापन

विजिलेंस के डीएसपी राज कुमार ने बताया कि कुलदीप सिंह वासी बखू शाह ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि उसके खिलाफ थाना सदर फाजिल्का में झूठा मामला दर्ज हुआ है। इस मामले की दोबारा जांच शुरू करवाई है। इसकी जांच एएसआई बलवीर सिंह भट्ठी कर रहा है। एएसआई उसके हक में कार्रवाई करने के नाम पर उससे बीस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। जबकि उसने एएसआई को एडवांस में दो हजार रुपये दे चुका है। मंगलवार को चार हजार रुपये देने हैं। विजिलेंस विभाग ने उस समय एएसआई बलवीर सिंह भट्ठी को दबोचा, जब कुलदीप से चार हजार रुपये रिश्वत ले रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें