फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराज के दर्शन को तरसे श्रद्धालु

Sat, 01 Feb 2014 09:47 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के प्रमुख महाराज आशुतोष जी चौथे दिन भी गहन समाधि में हैं। उनके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी है लेकिन प्रबंधकों और सेवादारों द्वारा उनको वापस लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन



इससे डेरे के श्रद्धालुओं में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। वहीं डेरे की तरफ से चौथे दिन भी यही कहा गया कि महाराज आशुतोष अभी गहन समाधि में लीन है और उनकी पवित्र देह अभी भी वैसी ही है, जैसी पहले दिन थी।



डेरे में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक न उमड़े, इसलिए तमाम केंद्रों पर यह संदेश जारी किया गया है कि महाराज गहन समाधि में लीन है, इसलिए सारी संगत ध्यान व भजन करें। डेरे में पिछले तीन दिन लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आशा के साथ पहुंच रहे हैं कि उनको महाराज के समाधि में दर्शन के लिए मौका मिलेगा लेकिन श्रद्धालुओं को लंबे इंतजार के बाद वापस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन



शाम के डेरे में मुख्य सेवादारों की मीटिंग भी हुई लेकिन इसका ब्यौरा नहीं बताया गया। डेरे की तरफ से लगातार दावा किया जा रहा है कि महाराज आशुतोष जी का पवित्र शरीर बिल्कुल ठीक-ठाक है और वह ध्यान की मुद्रा में हैं।
डेरे के अंदर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को जाने की परमिशन नहीं है।


डेरे में अधिकारियों को सिर्फ कार्यालय तक जाने की ही अनुमति है। जालंधर के जोन के आईजी बलवीर बावा का कहना है कि डेरे में क्या चल रहा है, यह तो डीसी ही बता सकते हैं। यह काम उनका है, इसमें पुलिस क्या कर सकती है।


डीसी वरुण रूजम ने पिछले चार दिन से मीडिया के फोन उठाने बंद कर दिए हैं। डेरे में क्या चल रहा है। महाराज के बारे में जो खबरें आ रही हैं, उसमें कितनी सच्चाई है, इसका जवाब डीसी के पास भी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें