फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना दे रहे 21 बेरोजगार शिक्षक गिरफ्तार

Sun, 09 Oct 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से बेरोजगार पीटीआई शिक्षकों की मांगें मानने से इंकार करने पर रविवार को शिक्षक तहसील परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस 21 शिक्षकों को गिरफ्तार करके ले गई। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। इतना ही नहीं पुलिस शिक्षकों की ओर से लगाया गया टेंट भी उखाड़कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


गिरफ्तार जत्थेबंदी के पंजाब अध्यक्ष गुरलाभ सिंह भोला ने बताया कि सरकारी उनकी मांगें मानने को तैयार नहीं है। पिछली बार शिक्षक पानी की टंकी पर चढ़कर रोष प्रदर्शन कर रहे थे तो एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया था कि पंजाब सरकार से बातचीत कर उनकी मांगें स्वीकार करवाई जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

रविवार को शिक्षक फिर से टेंट लगाकर धरने पर बैठे थे कि शाम चार बजे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शिक्षकों को थाने ले गई और हवालात में बंद कर दिया। उधर, गवर्नमेंट टीचर यूनियन जिला फाजिल्का के अध्यक्ष सुरेंद्र कंबोज ने बयान जारी इसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बेरोजगारों को नौकरी देने के दावे करने के बावजूद बेरोजगार पीटीआई अध्यापकों को नौकरी देने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने मांग की कि जारी विज्ञापन के तहत बेरोजगार पीटीआई अध्यापकों को रोजगार देने का प्रबंध किया जाए ताकि प्रदर्शन रोके जा सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें