फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगाया जाम

Sun, 10 Nov 2013 10:06 PM IST
अमर उजाला, जालंध्ार
विज्ञापन
विज्ञापन
थापरां मुहल्ला की नवज्योति के भाई ने शनिवार को अपनी बहन के ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


अभी तक गिरफ्तारी न होने से खफा नवज्योति के परिजनों ने रविवार को माईहीरां गेट में जाम लगा दिया।

गौरतलब है कि नवज्योति के भाई चेतन के ब्यान पर पुलिस ने एनआरआई (पति) गगनदीप सिंह, उसके ससुर तरसेम शर्मा, सास जीवन आशा, ननद दीपशिखा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

चेतन ने बताया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में हिचकिचा रही है। यही कारण है कि आज भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई।

उसने बताया कि उसकी बहन के ससुराल पक्ष ने उन्हें पहले नवज्योति को डेंगू होने की बात कही थी लेकिन बाद में पता चला कि उसे जहर दिया गया है।

मौके पर पहुंचे थाना तीन के एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की भाल कर रही है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि जलद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी आश्वासन के बाद ही धरना उठाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें