फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में करीब 20 लाख वोट काटे गए : वड़िंग

Mon, 28 Sep 2026 06:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। कांग्रेसियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग का पुतला फूंका। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि पंजाब में करीब 20 लाख वोट काटे गए हैं।
विज्ञापन

वडिंग ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री के कहने पर चुनाव आयोग धांधली कर रहा है। उन्होंने बताया कि दो सहायक चुनाव आयुक्तों ने भी आयोग को 14 बार लिखित आवेदन दिए हैं। हालांकि, आयोग उनकी सलाह सुनने को तैयार नहीं है। वड़िंग ने मांग की कि पंजाब में पुरानी मतदाता सूची के आधार पर चुनाव करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि एसआईआर चुनाव के बाद की जाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर ग्रामीण क्षेत्रों से वोट कटवाने का आरोप लगाया। उन्होंने आशंका जताई कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो पंजाब विधानसभा चुनाव में धांधली हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें