पठानकोट। पठानकोट के हरियाल मिलिट्री स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात एक सेना जवान ने शुक्रवार सुबह 9 बजे के करीब खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही सेना के जवानों में हड़कंप मच गया और घायल जवान को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए।
हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सेना की एक टुकड़ी जवान को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट लेकर आई। दूसरी तरफ पठानकोट के थाना मामून कैंट की प्रभारी रजनी बाला ने कहा कि मामून-हरियाल मिलिट्री स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात सेना के नायक युद्धबीर सिंह निवासी मेन पुरी उत्तर प्रदेश, हाल निवासी हरियाल मिलिट्री स्टेशन ने सुबह खुद को अपनी राइफल से गोली मार आत्महत्या कर ली है। घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। सूत्रों से पता चला है कि जवान किसी बात को लेकर टेंशन में था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। परिवार के आने पर ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
फोटो: 02 मृतक जवान का सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवाते सेना के जवान।