तलाशी लेने पर उसके पास से पाकिस्तान में बंद हो चुके पांच हजार रुपये के फटे नोट के अलावा 510 रुपये की पाकिस्तानी मुद्रा बरामद हुई है। इसके अलावा उससे एक पहचान पत्र मिला है, जिस पर जावेद अनवर पुत्र अनवर अली लिखा है। दो विजिटिंग कार्ड भी बरामद हुए हैं। खुफिया एजेंसियों के अधिकारी पाकिस्तानी घुसपैठिए से गहन पूछताछ करने में जुटे हैं।
बीएसएफ ने सरहद से हेरोइन, असलहा पकड़ा
उधर, बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने सरहद से हेरोइन के तीन पैकेट, एक पिस्तौल (तुर्की निर्मित), एक मैगजीन व चार कारतूस पकड़े हैं। यह घटना फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर के अंतर्गत बटालियन-116 के क्षेत्र में घटी है। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक सोमवार की रात सरहद पर लगी फेंसिंग के पार पाकिस्तानी तस्करों की गतिविधियां महसूस की गईं थीं।
मंगलवार की सुबह उस स्थान पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। फेंसिंग पार खेत से बीएसएफ जवानों को हेरोइन के तीन पैकेट मिले। पैकेटों से दो किलो 435 ग्राम हेरोइन, एक तुर्की निर्मित पिस्तौल, एक मैगजीन और चार कारतूस निकले। यह खेप भारतीय तस्करों ने व्हाट्सएप के जरिये पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई थी। जिस किसान के खेत से यह खेप मिली है, उससे पूछताछ की जा रही है।