फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप नंगल अंबिया का एक और हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां की हत्या के मामले में आरोपी यादविंदर सिंह निवासी गांव अभयपुर माधोपुरा पुलिस स्टेशन पूर्णपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर उसके पास से दो पिस्तौल के अलावा हत्या में इस्तेमाल वाहन भी बरामद कर लिया है। यादविंदर उर्फ याद हत्या के वक्त शूटरों के साथ था और बाकायदा उनको पंजाब में वाहन मुहैया करवाने से लेकर ठहराने तक का पूरा इंतजाम आरोपी ने किया था। दिल्ली समेत जालंधर की देहात पुलिस अब तक संदीप की हत्या में छह बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी हैं, इनमें एक बदमाश मंगलवार को दिल्ली की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर जुझार ने अपने साले यादविंदर को हत्या करने के लिए शूटरों की मदद का जिम्मा सौंपा था।
बता दें कि दिल्ली में मंगलवार को इस मामले एक गिरफ्तारी हो चुकी है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने संदीप नंगल अंबियां की हत्या के आरोप में जेल में बंद गैंगस्टर कौशल चौधरी, अमित डागर, फतेह नागरी, सिमरनजीत सिंह जुझार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की थी। गैंगस्टर सिमरनजीत सिंह जुझार से हुई पूछताछ में सामने आया कि उसने पीलीभीत में रहने वाले अपने साले यादविंदर याद को संदीप नंगल अंबियां की हत्या के मामले में शूटरों की मदद करने का जिम्मा सौंपा था। इसके बाद यादविंदर याद ने ही शूटरों को पंजाब में पनाह दिलाई और बाकायदा पूरा खाका तैयार किया। यादविंदर ने ही शूटरों को वाहन मुहैया करवाया और साथ ही संदीप नंगल अंबियां की रैकी की। एसएसपी सतिंदर सिंह के मुताबिक हत्या वाले दिन यादविंदर याद शूटरों के साथ घटनास्थल पर मौजूद था। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त वाहन के अलावा दो पिस्तौल व कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

जालंधर देहात पुलिस ने छठा आरोपी किया गिरफ्तार
जालंधर देहात पुलिस ने यादविंदर यादू को गिरफ्तार कर संदीप नंगल अंबिया मामले में छठी गिरफ्तारी की है। दिल्ली की पुलिस ने भी संदीप नंगल अंबिया मामले में एक गिरफ्तारी की है। जबकि चार की गिरफ्तारी पंजाब पुलिस कर चुकी है। जिक्रयोग है कि जालंधर में संदीप नंगल अंबिया की मैच के दौरान गैंगस्टरों ने हत्या कर दी थी। जिसका आरोप कनाडा के कबड्डी प्रमोटर सनावर ढिल्लों पर लगा था। सनावर ढिल्लों पर आरोप है कि अपनी कबड्डी लीग को प्रमोट करने के लिए उसने संदीप की हत्या करवाई है।
विज्ञापन

गैंगस्टरों का कबड्डी पर वर्चस्व
पंजाब में कबड्डी ज्यादा लोकप्रिय होने की वजह से कई बड़े गैंगस्टर इस खेल से जुड़ गए। भगवानपुरिया जेल में बंद है। वह जेल से फोन पर गिद्दड़बाहा में कबड्डी रैकेट चला रहा है। उसने गांव भगवानपुर में कबड्डी के मुकाबले कराए, जिसके लिए पर ड्रग मनी का इस्तेमाल किए जाने के आरोप लगे थे। भवानपुरिया का साथी कंवल सिंह निवासी गांव सुक्खा राजू गुरदासपुर इस समय न्यूजीलैंड में रहता है। उसके माध्यम से ही भगवानपुरिया अपना रैकेट चला रहा है। संदीप नंगल अंबिया जग्गू की कबड्डी लीग को न सिर्फ बुलंदियों पर ले जा रहा था, बल्कि मेजर कबड्डी लीग का दबदबा विदेश में बढ़ने लगा था। जिससे कई प्रमोटर परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें