फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बाबा फरीद वार्षिक अवार्ड के चयनित शख्सियतों के नामों की घोषणा

Fri, 18 Sep 2026 11:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
आरोपी युवक की फाइल फोटो
विज्ञापन
जसविंदर सिंह खालसा और संत ऋषि राम को मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन

23 सितंबर को गुरुद्वारा गोदड़ी साहिब में होगा सम्मान समारोह

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। बाबा फरीद धार्मिक एवं शैक्षणिक सोसायटी ने बाबा फरीद आगमन पर्व-2026 के वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की है। सोसायटी के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह सेखों ने शुक्रवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो शख्सियतों के नाम बताए। ये पुरस्कार मानवता की सेवा में योगदान के लिए दिए जाएंगे।
जसविंदर सिंह खालसा को बाबा फरीद अवार्ड फॉर सर्विस टू ह्यूमेनिटी मिलेगा। संत ऋषि राम को सरदार इंदरजीत सिंह खालसा यादगारी अवार्ड प्रदान किया जाएगा। जसविंदर सिंह खालसा शिक्षा प्रसार और सामाजिक कल्याण से जुड़े हैं। उनका एजुकेट पंजाब प्रोजेक्ट वंचित बच्चों को बेहतर अवसर देता है। संत ऋषि राम माता अमर कौर विवेक चैरिटेबल सोसायटी से संबंधित हैं। यह सोसायटी करीब 25 वर्षों से आंखों का अस्पताल चला रही है। अस्पताल में प्रतिदिन 350 से 400 मरीजों की जांच होती है। वर्ष 2025-26 में कुल 79,010 मरीजों की जांच की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण
दोनों पुरस्कार 23 सितंबर को प्रदान किए जाएंगे। यह समारोह गुरुद्वारा गोदड़ी साहिब में धार्मिक दीवान में होगा। जसविंदर सिंह खालसा को सिरोपा, दोशाला, प्रशंसा पत्र और दो लाख रुपये नकद मिलेंगे। संत ऋषि राम को सिरोपा, दोशाला, प्रशंसा पत्र और एक लाख रुपये की नकद राशि भेंट की जाएगी।
-
फ़ोटो 18frd2, फ़ोटो 18frd3, फ़ोटो 18frd 4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें