फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल डीएसपी पर हमले में अमृतसर जेल से दो को रिमांड पर लाई पुलिस

Sat, 01 Aug 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार
विज्ञापन
विज्ञापन
जून माह के आखिरी सप्ताह में कपूरथला रोड पर केंद्रीय जेल कपूरथला के डीएसपी विक्रमजीत सिंह पांथे पर हमले के मामले में पुलिस शनिवार को दो आरोपियों को अमृतसर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। इनमें जालंधर का लक्की ठाकुर और प्रिंस शामिल है। दोनों को सीआईए स्टाफ ले जाया गया है, जहां उनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



आरोपी लक्की ठाकुर व प्रिंस झगड़ों के मामलों में अमृतसर जेल में थे। इससे पहले वह कपूरथला जेल में भी रह चुके हैं। थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ सुखजीत सिंह का कहना है कि दोनों से रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी। इस मामले में पुलिस की टीम जेल से कई आरोपियों को लाकर सख्ती से पूछताछ कर चुकी है। इसमें हमलावर सुक्खी विधीपुरिया व फतेह सिंह गिरफ्तार हो चुके हैं। इनको पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू किया था, जिसमें एएसआई जगदेव सिंह को गोली लगी थी।



इस मामले में पुलिस ने दावा किया था कि यह महज एक लूट की वारदात है, लुटेरों को नहीं पता था कि गाड़ी में डीएसपी जेल अपनी पत्नी के साथ जा रहे हैं। वहीं बाद में इस मामले में पुलिस को दोबारा इनपुट मिले तो पटियाला व बठिंडा जेल से सुखमीत सिंह डिप्टी को लाकर पूछताछ की गई। गौर हो कि कपूरथला रोड पर अपनी गाड़ी से जा रहे डीएसपी पांथे पर युवकों ने गोलियां चला दी। गोली उनकी टांग पर लगी, जिससे वह घायल हो गए थे। पुलिस ने सुक्खी गैंग के दो बदमाशों को हमले के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें