फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर के सभी 23 बूथ अति संवेदनशील

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। पठानकोट नगर निगम के चुनाव मैदान में 415 उम्मीदवार हैं। 14 फरवरी को 1.48 लाख वोटर इनके भाग्य का फैसला करेंगे। निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) की तीन कंपनियों के साथ 1150 जवान मुस्तैद रहेंगे।
सारी स्थिति को नियंत्रण में रखने केलिए पुलिस के साथ 10 पेट्रोलिंग पार्टियों की भी ड्यूटियां लगाई हैं। पुलिस पार्टियों को संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर नजर रखने के लिए वायरलेस सेट दिया गया है। कुछ बूथों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस के समस्त गजटेड अफसर भी पठानकोट व सुजानपुर में नजर बनाए रखेंगे।
विज्ञापन

पठानकोट नगर निगम के 50 वार्डों में कुल 129 पोलिंग बूथ हैं। जिनमें से सामान्य श्रेणी के 81, संवेदनशील 34 और 14 बूथों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। वहीं सुजानपुर के कुल 15 वार्डों के सभी 23 बूथों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। अति संवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी, वीडियो रिकॉर्डिंग और अतिरिक्त पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा।
पठानकोट में वोटरों की कुल संख्या 1 लाख 48 हजार 64 है। इनमें पुरुष मतदाता 77 हजार 471, महिला मतदाता 70 हजार 589 और 4 वोटर थर्ड जेंडर हैं। जानकारी के मुताबिक पठानकोट में 2863 ऐसे मतदाता हैं जिनकी आयु 18 से 19 वर्ष के बीच है। वहीं, सुजानपुर नगर कौंसिल में कुल वोटर 22 हजार 439 मतदान करेंगे। जिनमें से 12,439 पुरुष, 10954 महिला और 1 थर्ड जेेंडर मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 साल के 770 मतदाता हैं।
विज्ञापन

एसएसपी गुलनीत खुराना ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिमय ढंग से संपंन करवाने के लिए पुलिस जवानों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। चुनाव आयोग की ओर से मिले निर्देशों के आधार पर पुलिस, पीएपी तथा पेट्रोलिंग पार्टियां गश्त करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें