फिरोजपुर। पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हो गए। आरोपियों से दो पिस्तौल, कारतूस, हेरोइन व तेजधार हथियार बरामद किए हैं। थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार गिरोह के सात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सबइंस्पेक्टर गुरमीत सिंह के मुताबिक मुखबिर ने सूचना थी दी कि गिरोह दाना मंडी स्थित मार्केट कमेटी दफ्तर के सामने खंडहर इमारत में बैठे लूटपाट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने वहां से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 32 बोर की दो पिस्तौल, 26 ग्राम हेरोइन व तेजधार हथियार बरामद किए हैं।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमरीक सिंह वासी हीरा नगर, रविंदर सिंह वासी झोक हरिहर, नरिंदर सिंह वासी खाईफेमीकी, आसू मोंगा वासी रखड़ी व कुलदीप सिंह वासी शांतिनगर के रूप में हुई है। गुरदित्त सिंह वासी हीरा नगर व गुरसेवक सिंह वासी पल्ला मेघा भाग गए।