फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में एक रेस्टोरेंट में पिलाई जा रही शराब, वीडियो वायरल

विज्ञापन
फिरोजपुर के रेस्टोरेंट में कर्फ्यू के दौरान शराब पीते लोग। - फोटो : FIROZPUR
विज्ञापन
कर्फ्यू के बीच शहर के एक रेस्टोरेंट में चुपचाप ग्राहकों को अंदर बैठाकर दारू परोसने का वायरल हुई वीडियो के बाद पुलिस अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। वीडियो में दिखाया गया कि रेस्टोरेंट के अंदर रसोई में भोजन बन रहा है और ग्राहकों को दारू परोसी जा रही है।रेस्टोरेंट से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर पुलिस थाना है, यही नहीं शहर के ऊधम सिंह चौक पर पुलिस की नाकेबंदी है, बावजूद इसके रेस्टोरेंट के अंदर भारी संख्या में ग्राहक कुर्सियों पर बैठे हैं।
विज्ञापन

वायरलवीडियो में दिखाया जा रहा है कि टेबलों पर शराब की बोतलें रखी हुई हैं और ग्राहक गिलासों में डालकर शराब पीने में लगे हैं। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के मालिक को सियासी और पुलिस के कुछेक लोगों का समर्थन है। कुछ माह पहले जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने छापामारी कर रेस्टोरेंट बंद कराना चाहा था लेकिन सियासी हस्तक्षेप के चलते इसे बंद नहीं होने दिया था। कोरोना बीमारी के चलते सभी रेस्टोरेंट, होटल व अन्य खानपान की दुकानें बंद करवाई गई थी। बावजूद इसके शहर के उक्त रेस्टोरेंट में रात के समय ग्राहकों को चुपचाप अंदर बैठाकर शराब पिलाई जा रही थी।
लोगों का कहना है कि यही हाल रहा तो क्षेत्र में कोरोना बीमारी तेजी से फैलेगी। फिरोजपुर में पहले से ही चालीस कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं, जिनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, डीएसपी गुरदीप सिंह ने पुलिस का बचाव करते हुए कहा कि उक्त वीडियो की कुछेक एक्सपर्ट ने जांच की है, उससे प्रतीत होता है कि वीडियो एडिट किया हुआ है। चार दिन पहले मैंने खुद रेस्टोरेंट पर दबिश दी थी, वहां पर कुछ नहीं मिला था। डीएसपी ने कहा कि असली वीडियो दी जाए, उसे लैब में भेज कर जांच करवाकर ही कुछ पता चल सकता है।

फिरोजपुर के रेस्टोरेंट में कर्फ्यू के दौरान शराब पीते लोग।- फोटो : FIROZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें