फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली पटाखे छोड़ते हैं, हम ग्रेनेड छोड़ेंगे : बाजवा

Thu, 31 Oct 2013 10:54 PM IST
अमर उजाला,जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की अधिकार यात्रा के दौरान वीरवार को जालंधर के नकोेदर चौक के निकट स्थित स्कूल के मैदान में युवा कांग्रेस की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए रखी गई रैली रखी गई।
विज्ञापन


रैली के दौरान पीपीसीसी प्रधान प्रताप बाजवा ने पूर्व मंत्री अवतार बराड़ के शिअद में शामिल होने की बात पर कहा कि शिअद तो पटाखे छोड़ रहा है, हम सीधा ग्रेनेड ही मारेंगे। हमारे संपर्क में शिअद के कई दिग्गज हैं, जो जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।

प्रधान बाजवा ने कहा कि दो बार हम अगर विधानसभा चुनाव हारे हैं तो उसमें सामने बैठी जनता का नहीं बल्कि हम नेताओं का कसूर है। रैली क्यों फ्लाप हुई, इस पर बाजवा ने कहा कि अधिकार यात्रा के कारण युवा वर्कर काफी थके हुए थे, इसी कारण वे शरीक नहीं हो सके।
विज्ञापन


पंजाब में युकां अधिकार यात्रा निकाल रही है। वीरवार को स्वर्गीय इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस था, इस कारण जालंधर में समारोह रखा गया था। रैली के दौरान युकां के राष्ट्रीय प्रधान राजीव सातव के अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा, पूर्व मंत्री अवतार हेनरी, चौधरी संतोख सिंह, चौधरी जगजीत सिंह, पूर्व अमरजीत सिंह समरा शामिल हुए और रैली को संबोधन किया।

युकां प्रधान ने मोदी पर निशाना साधा
युकां के राष्ट्रीय प्रधान राजीव सातव ने अपने भाषण में भाजपा की तरफ से पीएम के उम्मीदवार नरिंदर मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि वे पटेल के बारे में गुणगान कर रहे हैं। पटेल ही वे शख्सियत थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था। अब नरिंदर मोदी उसी संस्था से हैं। सातव ने कहा कि प्रदेश में हार का कारण कांग्रेस की आपसी जंग है। आज मोदी देश की एकता अखंडता की बात कर कुर्सी पर बैठना चाहते हैं। इसी चाह में जो दिल में आता है बोल रहे हैं और एक ‘फेंकू एक्सप्रेस’ चला रहे हैं।

अधिकार रैली में कुर्सियां खाली
यह रैली पूरी तरह से फ्लाप रही। अधिकतर कुर्सियां खाली रही और यह रैली वर्करों में जोश नहीं भर पाई।
रैली में पीपीसीसी के प्रधान प्रताप बाजवा खास तौर पर पहुंचे और स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्टेज पर उनके साथ युकां प्रधान चौधरी विक्रमजीत सिंह भी थे। सदस्यता अभियान के बाद यह बात दावे से कही गई थी कि प्रदेश में करीब 10 लाख उनके सदस्य हैं, लेकिन वीरवार को अधिकार यात्रा के अंतिम पड़ाव में यह संख्या हजार तक नहीं पहुंच पाई। जितनी कुर्सियां लगीं गई, उसमें से आधी ही भर पाईं। जितनी कुर्सियां भरी उसमें भी अधिकतर बुजुर्ग व आम लोग ही दिखाई दिए।  रैली के दौरान भी काफी लोग कुर्सियों से उठकर चले गए और यह एक फीका समारोह बना रहा।  युकां के प्रधान बिक्रम चौधरी द्वारा दावा किया जा रहा था कि इस रैली में युवाओं की भीड़ उमड़कर आएगी।

प्रदेश की मंडियों में बर्बाद हो रही है किसानों की फसल
पंजाब यूथ कांग्रेस की अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रधान ने अपने भाषण में सत्ताधारी पार्टी को किसानों की दुश्मन बताया है। उनका कहना है कि एक तरफ राज्य सरकार खुद को किसानों की हितैषी बताती है तो दूसरी तरफ आफिसरशाही की गलत नीतियों के कारण किसानों की फसल मंडियों में बर्बाद हो रही है।

देश का पेट भरने वाले पंजाब के किसान परेशान हैं और राज्य सरकार के आफिसर व मंत्री एसी कारों का आनंद ले रहे हैं। अपने भाषण में बाजवा ने कहा कि किसान को फसल का पैसा नहीं मिल रहा है। मंडियों में धान की बेकद्री हो रही है और किसान कर्ज में डूब रहे हैं। इसके बावजूद एक बार भी सीएम प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल व बिक्रमजीत सिंह मजीठिया मंडियों में किसानों का हाल जानने के लिए नहीं गए।

अकाली-भाजपा से हर वर्ग परेशान
बाजवा ने कहा कि अकाली-भाजपा के शासनकाल में प्रत्येक वर्ग परेशान है। नौकरशाही से लेकर व्यापारी और आम लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है। बाजवा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस एक मंच पर है और मिलकर सत्ताधारी पार्टी का मुकाबला कर रही है। बाजवा ने अपने कार्यकाल की जानकारी देते हुए बताया कि वे खुद युवा कांग्रेस में रहे हैं और युवा कांग्रेस पार्टी ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें