फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों सहित 5 की गिरफ्तारी के बाद अब बिन्नी गुज्जर को लिया रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। चार दिन पहले हरियाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पांच युवकों को काबू कर उनसे 3 पिस्तौल, 22 कारतूस व तेजधार हथियार बरामद किए थे। इस प्रकरण में उस समय नया मोड़ आ गया जब पुलिस ने एक नामी गैंगस्टर बिन्नी गुज्जर को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर इस संबंधी पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

बता दें कि थाना हरियाना की पुलिस ने एक विशेष नाकाबंदी के दौरान पांच आरोपियों को काबू कर उनसे उक्त हथियार बरामद किए थे। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई थी कि उक्त आरोपी बदले की भावना से एक अन्य गुट पर हमला करने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करने के लिए चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया था। अब पुलिस ने उक्त घटनाक्रम में गैंगस्टर बिन्नी गुज्जर को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस ने मामले में पूछताछ करने के लिए बिन्नी गुज्जर को सिविल जज गुरप्रीत कौर की अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने बिन्नी गुज्जर को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए डीएसपी प्रेम कुमार ने बताया कि 2 जून को हरियाना के एसएचओ बलजिंदर सिंह ने सिविल अस्पताल चौक पर नाकाबंदी के दौरान खतरनाक हथियारों सहित पांच आरोपियों को काबू किया था। इस संबंधी और पूछताछ के लिए बिन्नी गुज्जर को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद और भी खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें