गढ़शंकर। गढ़शंकर में हुए नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 13 में मतदान के लिए आईं दो महिलाएं पोलिंग सदस्यों से बहस करती नजर आईं। उनका कहना था कि वह तो घर से अभी आ रही हैं और उन्होंने मतदान नहीं किया है और पोलिंग कर्मचारियों का कहना है कि आपका वोट डाला जा चुका है।
चुनाव में खड़े उम्मीदवारों को इसकी खबर लगी तो वह एक-दूसरे को दोषी ठहराने लगे और मतदान में गड़बड़ी की आशंका जाहिर करते रहे। वार्ड नं 13 की मीना व काजल ने बताया कि वह अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट डालने के लिए कन्या महाविद्यालय में पहुंचीं थीं और मतदान के लिए लंबी कतार में खड़े होने के बाद जब वह पोलिंग स्टाफ के पास अपनी पर्ची रखी तो बूथ अधिकारी ने कहा कि उनका वोट तो डाला जा चुका है। यह सुनकर वह हैरान रह गईं। इस संबंध में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को भी बताया। जानकारी मिलते ही बूथ पर पहुंचे एसडीएम हरबंस सिंह ने मीना व काजल को आश्वासन दिया कि उनकी वोट डलवा दी जाएगी।