फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में अकाली-कांग्रेसियों में पथराव, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला)। रविवार को सुल्तानपुर लोधी में वार्ड नं.1 के बीडीपीओ कार्यालय में बने पोलिंग बूथ के बाहर अकाली-कांग्रेसियों में तकरार हो गई। दोनों सियासी दलों के समर्थकों ने एक-दूसरे पर जैसे ही जाली वोट डलवाने के आरोप लगाए, जिसके बाद तो दोनों गुटों में झड़प हो गई और एक व्यक्ति ने पुलिस की मौजूदगी में हवाई फायरिंग कर दी। फिर दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया, जिसमें दो लोगों के जख्मी होने की सूचना है। अकालियों ने धक्केशाही के खिलाफ तलवंडी चौक पर धरना दे दिया।
विज्ञापन

पूर्व अकाली मंत्री डा. उपिंदरजीत कौर, सज्जन सिंह चीमा, इंजी. स्वर्ण सिंह, सुरजीत सिंह ढिल्लों ने आरोप लगाया कि चार बजे के बाद कांग्रेसी विधायक की शह पर 15-20 लोग जाली वोट डालने की मंशा से पोलिंग बूथ के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें अकाली समर्थकों ने रोका तो कांग्रेसी नेता लाडी खंगूड़ा ने हवाई फायरिंग कर दी, जिसके बाद लोगों ने पथराव व शुरू कर दिया। यह फायरिंग पुलिस के सामने हुई, लेकिन उन्होंने ने रोकने की कोशिश नहीं की। इस धक्केशाही के खिलाफ उन्होंने तलवंडी चौक में धरना दिया।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद एसएसपी कंवरदीप कौर, एसपी-डी विशालजीत सिंह, डीएसपी सुल्तानपुर लोधी सरवन सिंह बल, एसएचओ हरजीत सिंह, थाना कबीर पुर और थाना फत्तूढींगा के एसएचओ समेत भारी पुलिस बल वहां पहुंचा और स्थिति को काबू में किया। इस झड़प में पीपल सिंह और सतबीर सिंह के जख्मी होने की सूचना है। विधायक नवतेज सिंह ने कहा कि अकाली दल के लोगों ने पहले ही लड़ने के मूड से गांव आहलीकलां और माझे से लोगों को बुला रखा था। जिनके पास तेजधार हथियार, छुरियां आदि थी। जब सूचना मिलते ही पहुंचे तो सज्जन सिंह के इशारा करते ही पथराव शुरू है गया। उन्होंने ने आरैप लगाया चार बजे जब गेट बंद हो गया तो उसके बाद अंदर घुसने की कोशिश हो रही थी।
विज्ञापन

फायरिंग पर टिप्पणी न करते हुए कहा कि उन्होंने ने झड़प में पगड़ियां उछलती और गाड़ियों के शीशे टूटते देखे हैं। एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा स्थिति नियंत्रण में है। एक व्यक्ति ने तीन राउंड हवाई फायर किए हैं। झड़प में लोग जख्मी हुए होंगे, पुलिस कर्मी कोई जख्मी नहीं है। फायरिंग करने वाला कांग्रेसी होने के सवाल पर कहा कि वीडियो में फायरिंग करने वाला जो भी है, उसके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। इस मामले में भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस के सामने बूथ कैप्चरिंग करवाने के अकाली दल के आरोप को उन्होंने सिरे खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें