फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्व-गणना के नाम पर शिक्षकों को परेशान करना बंद करे प्रशासन : मोर्चा

Fri, 27 Nov 2026 05:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़शंकर। जनगणना ड्यूटी में तैनात शिक्षकों को स्व-गणना के नाम पर कथित रूप से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। साझा शिक्षक मोर्चा ने इसके विरोध में मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रशासन के रवैये के खिलाफ सोमवार को गढ़शंकर तहसील परिसर में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

साझा शिक्षक मोर्चा की आपात बैठक अड्डा झुंगियां में हुई। इसमें गढ़शंकर तहसील कार्यालय और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई गई। शिक्षक संगठनों ने आरोप लगाया कि प्रगणकों पर स्व-गणना का अतिरिक्त दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें रोजाना स्व-गणना करवाने को कहा जा रहा है जबकि उनकी वास्तविक ड्यूटी 1 दिसंबर से शुरू होनी है। गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन पंजाब, ब्लॉक गढ़शंकर-2 के प्रधान अश्वनी राणा ने कहा कि प्रशासन श्रेय लेने की होड़ में शिक्षकों पर दबाव बना रहा है। उन्होंने बताया कि हर रोज नए फरमान जारी हो रहे हैं जिससे शिक्षकों को अतिरिक्त परेशानी हो रही है। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के नेता सुखदेव डानसीवाल ने कहा कि प्रशासन को पहले भी दो बार अवगत कराया गया था। उन्होंने प्रशासन से शिक्षकों को अनावश्यक मानसिक दबाव से राहत देने की मांग की। शिक्षक नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने अपना अड़ियल रवैया जारी रखा तो आने वाले सोमवार को साझा शिक्षक मोर्चा प्रदर्शन करेगा। यह प्रदर्शन विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ मिलकर होगा। इसे गढ़शंकर तहसील परिसर में संयुक्त रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें