फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी पनीर बेचने वालों पर होगी कार्रवाई : अभिनव

Tue, 01 Sep 2026 04:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। फूड सेफ्टी विभाग ने शहर में गैर-मानक और मिलावटी पनीर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। विभाग के अधिकारियों ने पनीर कारोबारियों के साथ एक बैठक कर उन्हें खाद्य सुरक्षा नियमों और निर्धारित मानकों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

फूड सेफ्टी अधिकारी अभिनव कुमार ने कहा कि एनालॉग पनीर या दूध रहित अन्य उत्पादों को असली पनीर बताकर बेचना गलत है। ऐसे विक्रेताओं पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कारोबारियों को लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न करने और केवल मानक व सुरक्षित खाद्य पदार्थ तैयार कर बेचने की हिदायत दी। विभाग ने स्पष्ट किया कि यह नियम फिरोजपुर के साथ-साथ बाहरी जिलों से आने वाले मिलावटी पनीर पर भी लागू होंगे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति या फर्म के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि किसी दुकान या डेयरी पर संदिग्ध पनीर बिकता मिले तो तुरंत फूड सेफ्टी विभाग को सूचित करें। सूचना के आधार पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें