फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़शंकर में बेअदबी की घटनाओं का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। जिला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है, जो हाल ही में गढ़शंकर के गांवों में विभिन्न बेअदबी की घटनाओं में शामिल था। थाना गढ़शंकर के तहत गांव सतनौर में 14 मार्च की रात कुछ बदमाशों ने श्मशान घाट के मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की बेअदबी की थी। अन्य मामले में हिंदू समुदाय के पूर्वजों (जठेरे) के धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाया और पीर बाबा लखां दा दाता की तस्वीर भी फाड़ दी थी। इस संबंध में गढ़शंकर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके अलावा 16 मार्च की रात गढ़शंकर के बडेसरों गांव के एक मंदिर से कुछ बदमाशों ने बाबा बालक नाथ की मूर्ति चुराई थी। इस संबंध में गढ़शंकर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

बेअदबी के मामलों को लेकर जिले में हिंदू संगठनों और अन्य राजनीतिक दलों ने विरोध प्रदर्शन किए थे। जांच के दौरान डीएसपी और एसएचओ गढ़शंकर ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला। इस बीच आईजी जालंधर रेंज के निर्देश के अनुसार रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और अन्य सभी स्थानों पर भी सघन तलाशी अभियान चलाया गया। आसपास के सभी थानों में चोरों का रिकॉर्ड खंगाला गया और गढ़शंकर क्षेत्र के सभी संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। घर से नदारद रहने वालों पर दबिश दी गई। निरंतर प्रयासों के बाद जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति बलबीर कुमार तक सीमित हो गई, जो बडेसरों गांव का ही निवासी था। उसका पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए गए और उसे गांव के एक सुनसान खंडहरनुमा घर में कर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, 35 साल के बलबीर कुमार ने बेअदबी के इन सभी मामलों में संलिप्त होने की बात कबूल की है। प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार, वह अक्सर बाबा बालकनाथ मंदिर में सेवा-सफाई करता था। लेकिन महसूस किया कि सेवा के बावजूद उसका भाग्य बदला नहीं था। इस पर क्रोधित होकर उसने बेअदबी की इन घटनाओं को अंजाम दिया। बाबा बालक नाथ की चोरी हुई मूर्ति भी बरामद कर ली गई है। आरोपी पर थाना गढ़शंकर में ही घर में घुसने और चोरी के तीन मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें