पठानकोट। पांच मई की देर रात हुए सड़क हादसे में घायल एक्साइज ठेकेदार के कर्मचारी की रविवार रात मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहल्ला बड़ा दौलतपुर निवासी मुकेश के तौर पर हुई है। पुलिस ने दूसरी कार में सवार पठानकोट निवासी दीपक कुमार पर मामला दर्ज किया है।
मृतक के पिता विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि पांच मई को मुकेश को फोन आया कि डस्टर कार में अवैध शराब हो सकती है। इसके बाद मुकेश एक अन्य लड़के के साथ गाड़ी में सवार होकर चैकिंग के लिए चले गए। चैकिंग के दौरान आरोपी कार चालक ने अपनी कार को भगा लिया। जब वह उसका पीछा कर रहे थे, तभी दूसरी कार चालक दीपक ने उसे टक्कर मार दी। इससे मुकेश की गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पिलर से टकरा गई। हादसे में मुकेश को काफी चोट आई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।