फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद में सड़क दुर्घटना, युवक की जान गई

Sun, 15 May 2016 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
विज्ञापन
हादसा - फोटो : demo
विज्ञापन
जलालाबाद-फिरोजपुर मुख्य मार्ग स्थित गांव तृपालके के पास रविवार सुबह बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह (20) पुत्र मिट्ठू सिंह वासी गांव पिपली चक्क (फरीदकोट) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


गुरप्रीत सिंह गांव चक्क वैरोके के एक किसान के पास नौकरी करता था। रविवार को गुरप्रीत सिंह अपनी बहन को मिलने के लिए बाइक से फिरोजपुर जा रहा था। रास्ते में गांव तृपालके के पास वह सामने से आ रही एक कार से भिड़ गया। गुरप्रीत सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप में घायल हो गया।

उन्हें माहमू जोईया के पास बने चेतक टूल टैक्स के कर्मचारी शमशेर सिंह और संदीप सिंह ने एंबुलेंस के माध्यम से जलालाबाद के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन गुरप्रीत ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें