संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। अबोहर में बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। सोमवार देर रात भी अबोहर के गांव आलमगढ़ के पास अचानक सड़क पर लावारिस पशु आने से पिता और उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अस्पताल में भर्ती करवाया, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया।
गांववासी संजय कुमार सोमवार देर रात अपने बेटों सहित बाइक पर अपने गांव आ रहे थे। गांव धर्मपरा व आलमगढ़ के बीच कुछ सांड आपस में भिड़ रहे थे ये तीनों उनकी चपेट में आ गए और तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे गांव खुईखेड़ा के रहने वाले रिंकू चलाना ने उन्हें अपनी कार में डालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।