गौैतम नगर के पास खस्ताहाल सड़क पर पड़े गड्ढे में फंसने से सामान से भरा ट्रक पलट गया। हालांकि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन चालक को हजारों का नुकसान झेलना पड़ा है। ट्रक को खाली कर काफी देर बार सड़क से हटाया गया। नगर निगम ने इस सड़क पर सीवरेज तो डलवा दिया था, लेकिन सड़क निर्माण अभी तक नहीं करवाया।
टूटी सड़क की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के लोगों का कहना है सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। खराब सड़क कई बार हादसों का कारण बन चुकी है, लेकिन प्रशासन इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
लोगों ने मांग की है कि इस सड़क को जल्द बनवाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सीवरेज के काम के दौरान सड़क की खुदाई के समय कई निजी टेलीकॉम कंपनी की तारें कटने से काफी संख्या में लोगों के फोन भी बंद पड़े हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद इन्हें ठीक नहीं करवाया गया।