फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मंदिर और दुकानों से एसी कंप्रेसर के पाइप-तार चोरी

Sun, 13 Sep 2026 05:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फगवाड़ा। शहर के बाबा गदिया इलाके में एक मंदिर और आसपास की दुकानों से चोरों ने एसी कंप्रेसर की पाइप और तार चुरा लिए। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


शीतला माता मंदिर के पुजारी सीताराम ने बताया कि एसी न चलने पर उन्होंने छत पर जाकर देखा। वहां एसी कंप्रेसर के पाइप और तार गायब थे। उन्होंने तुरंत मंदिर समिति के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। आसपास की दुकानों के एसी कंप्रेसर से भी पाइप और तार चोरी हुए थे। मंदिर समिति और दुकानदारों ने मिलकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर में दिन-ब-दिन बढ़ती चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें