फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल पर आप ने सुप्रीम कोर्ट में दिया नया शपथ पत्र: छोटेपुर

Sat, 16 Apr 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर मनजीत सिंह को आप में शामिल कराते। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एसवाईएल को लेकर दिल्ली सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे पर आम आदमी पार्टी के कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने शनिवार को जालंधर में नया खुलासा किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने पहले तकनीकी गलती के कारण गलत हलफनामा दाखिल कर दिया था। अब इसे सुधारकर नया शपथ पत्र दायर किया गया है। इसमें कहा गया है कि पंजाब का पानी पंजाब में ही रहना चाहिए। वह शनिवार को जालंधर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

छोटेपुर ने कहा कि एसवाईएल के मामले को लेकर प्रदेश में केजरीवाल से ही क्यों सवाल पूछे जाते हैं। कभी एआईसीसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से इस सवाल पर किसी ने जवाब मांगा है। सुच्चा सिंह ने दिल्ली स्थित शीशगंज गुरुद्वारा साहिब के प्याऊ को तोड़ने की बात पर कहा कि यह दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई थी। इस घटना को दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को गंभीरता से लेना चाहिए। गुरुद्वारा साहिब को हेरिटेज घोषित किया जाता तो शायद यह घटना न घटती।
विज्ञापन


आप को बाहरी पार्टी कहने पर छोटेपुर ने कहा कि यह कैसी बात है। कैप्टन अमरिंदर सिंह को इटली की सोनिया गांधी मंजूर है लेकिन हिंदुस्तान के ईमानदार अरविंद केजरीवाल बाहरी लगते हैं। छोटेपुर ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सीएम का चेहरा आगे लाकर ही मैदान में उतरेगी। इतना तय है कि चेहरा पंजाबी होगा और काबिल होगा। पंजाब में सांसद भगवंत मान के बढ़ते ग्राफ पर सुच्चा सिंह छोटेपुर बोले कि पंजाब में किसी नेता का कद नहीं बढ़ा चाहे भगवंत मान हो या मैं या कोई और। कद बढ़ा है तो सिर्फ आम आदमी पार्टी का।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें