फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव में आप सबसे आगे, कांग्रेस दूसरे स्थान पर; भाजपा का नहीं खुला खाता

Thu, 18 Dec 2025 11:35 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 76 जोन में जीत दर्ज की और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। कांग्रेस ने 63 जोन अपने नाम किए।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में जिला परिषद चुनावों के सभी 188 जोन के नतीजे घोषित हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 76 जोन में जीत दर्ज की और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। कांग्रेस ने 63 जोन अपने नाम किए।
विज्ञापन


वहीं बहुजन समाज पार्टी को 19 जोन और शिरोमणि अकाली दल को 18 जोन में सफलता मिली। इसके अलावा अन्य दलों और निर्दलीयों ने कुल 12 जोन पर जीत हासिल की। देर रात तक आए नतीजों में भाजपा का खाता तक नहीं खुला। भाजपा को शहरी एरिया में जुड़े गांवों में जीत की उम्मीद थी लेकिन नतीजे निराशाजनक रहे।

इसके साथ ही एक जिला परिषद में 21 में से सभी 21 जोन के परिणाम भी सामने आए हैं। यहां आप ने 10 जोन जीतकर बढ़त बनाई, जबकि कांग्रेस को 7, बसपा को 3 और शिअद को 1 जोन मिला। चुनाव परिणामों के बाद जिला परिषदों में सत्ता के समीकरणों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और आगामी रणनीतियों पर मंथन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें