फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर कैंट में आप में अंदरूनी कलह: दीपक बाली को जिम्मेदारी मिलने से नाराज राजविंदर थियाड़ा, ऑडियो है वायरल

Tue, 20 Oct 2026 03:27 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

ऑडियो में थियाड़ा कह रही हैं कि जिस बाली को कोई जानता तक नहीं, उसे जिम्मेदारी दे दी गई, जबकि उसने दिन रात पार्टी के लिए काम करके यहां तक पहुंचाया है।
 
विज्ञापन
राजविंदर कौर थियाड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर कैंट में आम आदमी पार्टी ने राजविंदर कौर थियाड़ा को हटा कर दीपक बाली को हलका इंचार्ज बनाया है, तब से राजविंदर कौर नाराज चल रहीं हैं। 
विज्ञापन

 
अब इस मामले में राजविंदर कौर थियाड़ा का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह दिल्ली में किसी आप नेता से बात कर रहीं है। इस ऑडियो में राजविंदर कौर थियाड़ा काफी गुस्से में होने के साथ इमोशनल भी थी। 

ऑडियो में थियाड़ा कह रही हैं कि जिस बाली को कोई जानता तक नहीं, उसे जिम्मेदारी दे दी गई, जबकि उसने दिन रात पार्टी के लिए काम करके यहां तक पहुंचाया है।
विज्ञापन


थियाड़ा ने कहा कि उसने 14 साल पार्टी को दिए हैं। कैंसर से लड़ रही अपनी बहन से मिलने नहीं जा पाईं। पिता उससे मिलने के लिए तड़पते रहे। अस्पताल में दाखिल रहने के दौरान पिता ने कई बार याद किया, लेकिन वह नहीं जा पाई और पिता की मौत हो गई। थियाड़ा ने कहा कि मैंने दीपक बाली को मिलकर काम करने के लिए कहा था, लेकिन उसने इससे मना कर दिया। थियाड़ा ने कहा कि उनके समर्थकों को डराया धमकाया जा रहा है। सरपंचों को ग्रांट रोकने की धमकियां दी जा रही है। 

थियाड़ा ने सख्त तेवर दिखाते हुए चेतावनी दी कि वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी हैं और किसी का भी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगी। पूर्व हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि अगर मुझसे मिलकर नहीं चले तो मैं तो एन्हां दिया पूंछां चका देयांगी।
विज्ञापन


ऑडियो के सामने आने के बाद जालंधर कैंट समेत पूरे जिले की सियासत में हलचल मच गईं है। 

जालंधर कैंट से हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा को हटा दीपक बाली को हल्का इंचार्ज बना दिया गया था। इसके बाद पार्टी के 11 ब्लॉक अध्यक्षों में से 10 ने राजविंदर कौर थियाड़ा के हक में इस्तीफा दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें