फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: समराला ब्लॉक में आप का दबदबा, 9 सीटों पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समराला। समराला ब्लॉक के जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों की मतगणना आज सुबह करीब 8:15 बजे से सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में शुरू हुई। मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही, जबकि प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। चुनाव परिणामों के अनुसार, समराला ब्लॉक की कुल 15 ब्लॉक समितियों में से 14 पर चुनाव हुए जबकि उटाला ब्लॉक समिति में आप ने बिना किसी प्रतिद्वंद्वी के जीत दर्ज की। समराला ब्लॉक में आम आदमी पार्टी (आप) ने 9 सीटों पर कब्जा किया, जबकि अकाली दल ने 2, कांग्रेस ने 3 और भाजपा ने 1 सीट जीती।
इसके अलावा, जिला परिषद चुनाव में खिरनिया और मूर्तियों जोन में आप ने जीत हासिल की। खबर लिखे जाने तक खीरनिया जोन से आप उम्मीदवार बरिंदरदीप कौर 2135 वोटों से और मूर्तियों जोन से आप उम्मीदवार जगरूप सिंह 1390 वोटों से आगे चल रहे थे। इस जीत पर विधायक जगतार सिंह दयालपुरा ने कहा कि यह जीत केवल आप पार्टी की नहीं, बल्कि समराला ब्लॉक की जनता की जीत है, जिन्होंने पार्टी के उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। उन्होंने विरोधियों को निशाना बनाते हुए कहा कि पहले भी उनके पास कहने को कुछ नहीं था और अब भी कुछ नहीं है। विधायक ने समराला ब्लॉक के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए इस जीत को जनता के प्रति पार्टी के विश्वास के रूप में देखा।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण यह है कि इस चुनाव में भाजपा ने समराला ब्लॉक में पहली बार अपने उम्मीदवार उतारे और शमस्पुर जोन में विजय प्राप्त की, जबकि भाजपा ने समराला हल्के में कुल दो सीटें जीतीं, जिसमें एक माछीवाड़ा और हाडो ढाहा ब्लॉक समितियां शामिल हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक समितियों के परिणाम इस प्रकार रहे
शमसपुर जोन से भाजपा की परमजीत कौर, घुलाल से आप के जोरा सिंह, चेहलान जोन से आप के सुखजिंदर सिंह, नगरा जोन से अकाली दल के लखबीर सिंह, मानकी जोन से आप की चरणजीत कौर, सलौदी से कांग्रेस की सतविंदर कौर, लालोरी कलां से आप की सुरिंदर कौर, बगली कलां से आप के मनदीप सिंह, रोपालोन जोन से आप के जगजीत सिंह, मादपुर जोन से आप के जगजीत सिंह, सेह से आप के इकबाल सिंह, महदुदान जोन से कांग्रेस की परमजीत कौर, घुंघराली सिख जोन से अकाली दल की परमजीत कौर, कोटला भारी जोन से कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह चौहान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें