आम आदमी पार्टी की ओर से 28 अगस्त को उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के हलका जलालाबाद में की जा रही ‘इलाका तेरा धमाका मेरा’ रैली के संबंध में मंगलवार को आप के नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
इसमें ऑब्जर्वर पंकज रंगा जोन फिरोजपुर भी शामिल हुए। इस मौके पर एससी/एसटी विंग जोन कनवीनर महिंदर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा 28 अगस्त को स्थानीय रामलीला चौक में की जा रही रैली में संगरूर के एमपी भगवंत मान विशेष तौर पर पहुंच रहे हैं।