फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: ब्लैकमेल कर युवती से 15 लाख रुपये की ठगी

Wed, 09 Sep 2026 05:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। जिले में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। अज्ञात ठगों ने खुद को डॉक्टर बताकर एक युवती से 15 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने युवती के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

पीड़िता की मां की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम सेल के अनुसार, वर्ष 2026 में अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को डॉक्टर बताकर युवती से संपर्क किया। यह संपर्क सोशल मीडिया और वीडियो कॉल के माध्यम से किया गया था। आरोपी ने युवती को आईफोन देने का लालच दिया। इसके बाद उसने युवती की निजी जानकारी और संवेदनशील फोटो-वीडियो हासिल कर लिए। फोटो-वीडियो मिलने के बाद आरोपियों ने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उन्होंने फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और परिजनों को भेजने की धमकी दी। बदनामी के डर से युवती ने आरोपियों को किस्तों में कुल 15 लाख रुपये दिए। पैसों की मांग जारी रहने पर युवती ने परिजन को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें