फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल के पालने में मृत मिला नवजन्मा बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल के पालने में रविवार रात एक नवजात लड़का मृत पाया गया। पालने की घंटी बजते ही इमरजेंसी में नियुक्त डॉक्टर व ब्लड बैंक के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन बच्चे की हालत नाजुक देखते हुए उसे तुरंत ही ऑक्सीजन लगाकर बचाने का प्रयास किया गया। अंत में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. साहब राम ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवाया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

डॉ. गगनदीप सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे पालने की घंटी बजते ही वह इंसाफ शर्मा के साथ पालने की ओर दौड़े और ब्लड बैंक में मौजूद स्टाफ के साथ पालने में रखे बच्चे को संभाला। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत ही जच्चा-बच्चा विभाग में दाखिल किया और ऑक्सीजन लगाकर उसे प्राथमिक उपचार दिया। एसएमओ डॉ. युधिष्ठिर चौधरी सहित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. साहब राम को मामले की सूचना दी गई। अंत में डॉ. साहब राम ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बच्चे के शव को डॉक्टरी परीक्षण के लिए मोर्चरी में रखवाया गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि बच्चे की हालत को देखते हुए लग रहा था कि इसका जन्म तीन से चार घंटे पहले हुआ होगा।
विज्ञापन

फोटो एबीआर 2 है
कैप्शन: अबोहर के सरकारी अस्पताल में लगे पालने में मिला मृत नवजात बच्चा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें