फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: गांव के ही व्यक्ति ने की पूर्व सरपंच की तेजधार हथियार से हत्या

Fri, 07 Nov 2025 11:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संगठनों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संकेतक रूप से किया राष्ट्रीय राजमार्ग जाम
विज्ञापन




पुलिस प्रशासन तेजी से जांच कर साजिश के सभी आरोपियों को करे गिरफ्तार - संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी



मुकेरियां (होशियारपुर)। हलका मुकेरियां के गांव नंगल अवाणा में वीरवार देर शाम गांव के ही एक व्यक्ति ने पूर्व सरपंच और किसान संगठन पगड़ी संभाल जट्टा लहर के सक्रिय युवा नेता सौरव मिनहास बिल्ला (44 वर्ष) की तेजधार हथियार से हत्या कर दी।
पुलिस को दिए बयान में सौरव मिनहास बिल्ला के भतीजे सूर्यांश मिनहास ने बताया कि वे लोग संयुक्त रूप से खेतीबाड़ी करते हैं। 6 नवंबर की शाम करीब साढ़े 6 बजे, जब वह सौरव मिनहास बिल्ला और सौरव का एक दोस्त खेतों से घर लौट रहे थे तो सौरव फोन पर बात करते हुए उनसे करीब 20 फीट आगे निकल गया।
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक एक हवेली से निकलकर गांव के एक व्यक्ति ने सौरव पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर ने उसके शरीर पर कई वार किए। जब वे लोग सौरव को बचाने के लिए आगे बढ़े, तो हमलावर मौके से फरार हो गया। घटना का पता लगते ही परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने बुरी तरह घायल सौरव को सिविल अस्पताल, मुकेरियां पहुंचाया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस को दिए बयान में सूर्यांश मिनहास ने बताया कि हत्या का कारण रंजिश है। शुक्रवार दोपहर जब सौरव मिनहास बिल्ला का शव स्थानीय सिविल अस्पताल में लाया गया। पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए, लोगों ने सिविल अस्पताल, मुकेरियां के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग को संकेतक रूप से करीब एक घंटे के लिए जाम रखा। भीड़ ने एकमत होकर प्रशासन से मांग की कि इस वारदात के पीछे केवल एक व्यक्ति नहीं हो सकता, इसलिए पुलिस प्रशासन तेजी से जांच करके आरोपियों को गिरफ्तार करे। इसके लिए पुलिस को 8 नवंबर, सुबह 11 बजे तक का समय दिया गया है। गणमान्यों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन ढिलाई बरतेगा, तो उसके खिलाफ तेज संघर्ष शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


जिक्रयोग्य है कि मृतक सौरव मिनहास बिल्ला का शुक्रवार को अंतिम संस्कार नहीं हो सका। दूसरी तरफ थाना प्रभारी एसआई दलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान बेअंत सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गहराई से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।



फोटो कैप्शन: मृतक सौरव मिनहास बिल्ला की फाइल फोटो।

फोटो कैप्शन: सिविल अस्पताल, मुकेरियां के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग को संकेतक रूप जाम करते हुए संगठन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें