फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: लावारिस कुत्ते ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को नोचा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस कुत्ते ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को नोचा, हालत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



मोगा। जिले के गांव बुक्कन वाला में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक लावारिस कुत्ते ने शराब ठेके के बाहर बैठे 65 वर्षीय भुवन कुमार पर हमला कर उसे बुरी तरह से नोच डाला। घायल अवस्था में उन्हें पहले सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




मिली जानकारी के अनुसार, भुवन कुमार गांव बुक्कन वाला स्थित मोगा रोड के शराब ठेके पर कर्मचारी हैं। शुक्रवार सुबह वह ठेके के बाहर एक पेड़ के नीचे बैठे हुए थे, तभी एक लावारिस कुत्ते ने आकर उन पर हमला कर दिया। भुवन कुमार की चीख-पुकार सुनकर पास से गुजर रहे गांव के लोगों ने उन्हें किसी तरह कुत्ते से छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया। गांव के सरपंच हर्षदीप सिंह ने बताया कि शराब ठेके से लगभग 500 मीटर की दूरी पर हड्डारोड़ी है, जहां अक्सर लावारिस कुत्तों का जमावड़ा रहता है। यही कुत्ते राहगीरों और गांव वालों को परेशान करते हैं। सिविल अस्पताल मोगा के डॉक्टर कुलदीप के मुताबिक, भुवन कुमार को कई स्थानों पर गंभीर रूप से जख्म आए हैं और स्थिति नाजुक है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें