फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कटर से एटीएम तोड़कर साढ़े चार लाख उड़ाए

Mon, 23 Sep 2013 05:39 AM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
माहिलपुर (होशियारपुर)। पीएनबी की मेन ब्रांच माहिलपुर का एटीएम गैस कटर से काट कर करीब साढ़े चार लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस के पास शिकायत में बैंक के सीनियर मैनेजर मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को वह पूरे स्टाफ के साथ काम खत्म करने के बाद बैंक को बंद करके गए। शनिवार को करीब साढ़े बारह बजे बैंक के एटीएम में 5 लाख 22 हजार रुपये डाले गए। सुबह उन्हें मोबाइल पर बैंक का एटीएम बंद होने का मैसेज आया। उन्होंने बैंक के कैशियर को एटीएम चैक करने के निर्देश दिए। मौके पर जाकर देखा तो एटीएम को गैस कटर से काट कर कैश चुरा लिया था। चुराए कैश का अंदाजा करीब साढ़े चार लाख रुपये लगाया जा रहा है। चोरी की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो मालूम पड़ा कि बैंक के एटीएम में सुबह तीन बज कर 12 मिनट पर एक युवक आया। उसने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था। उसके हाथ में एक थैला था। उसने आते ही सीसीटीवी कैमरों पर कोई चीज मारी। उसके पीछे एक और युवक आया। उसके हाथ में टार्च थी। इन दोनों युवकों ने गैस कटर से एटीएम से पैसे चोरी किए और फरार हो गए। थाना पुलिस माहिलपुर ने मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इसी बैंक में करीब एक वर्ष पहले एटीएम को लूटने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें