फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बेटों ने जमीन के लिए की पिता की हत्या

Sun, 21 Jul 2013 05:33 AM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला। जमीन अपने नाम करने की जिद्द पर अड़े दो बेटों ने रॉड से हमला कर बाप को मार डाला। थाना ढिलवां के गांव बुताला में यह मर्डर हुआ। उन्होंने बुजुर्ग पिता स्वर्ण सिंह (75) को मारने के बाद मां और बहन पर भी हमला कर गंभीर घायल कर दिया। मां और बहन कपूरथला अस्पताल में दाखिल हैं। हत्या के दोनों आरोपी भाई फरार हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मृतक की पत्नी बेहंत कौर (70) ने बताया कि उसके पति ने पूरी जिंदगी भर की मेहनत से गांव में जमीन खरीदी थी। दो बेटों व एक बेटी की शादियां कर दी थीं। दोनों बेटों कुलविंदरपाल सिंह और सुरिंद्रपाल को 6 एकड़ जमीन और अन्य संपत्ति दी थी। छोटा बेटा 12 वर्ष से विदेश में काम कर रहा है, वह तीन दिन पूर्व ही विदेश से लौटा था। दोनों बेटों ने पिता पर दबाव बनाया कि वह सारी जमीन उनके नाम कर दे। उसके पति बेटी की कुछ मदद करना चाहते थे। परंतु दोनों भाई इस जिद पर अड़ गए कि जमीन उनके नाम ही की जाए। बेहंत कौर ने बताया कि उनकी बेटी का पति 10 वर्ष पूर्व लापता हो गया था। आजकल उनकी बेटी मायके में ही रह रही है।
पूरी जमीन नाम करने से मना किया तो दोनों भाइयों ने पिता को लोहे की रॉडों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों भाई उसे व बहन पर हमला करने के बाद उसके बच्चे पर भी हमला करने के लिए भागे, परंतु बच्चा भागने से बच गया। थाना ढिलवां प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे पूर्व सरपंच मक्खन सिंह के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कर वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें