फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-ट्रिप किसी सूरत में लागू नहीं होने दिया जाएगा

Sat, 20 Jul 2013 05:33 AM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। पंजाब सरकार द्वारा पचास हजार से ऊपर के माल की सप्लाई पर ई-बिल को लेकर इंडस्ट्री से लेकर ट्रेडर्स में हाहाकार है। उद्यमियों व ट्रेडर्स एसोसिएशन ने इसे व्यापारियों के लिए फंदा करार दिया है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में एक तरफ इंडस्ट्रियल पॉलिसी की घोषणा की गई है और दूसरी तरफ ई-ट्रिप लागू कर दिया है। इससे पंजाब में इंडस्ट्री तबाह हो जाएगी।
विज्ञापन

व्यापार सेना प्रमुख रविंदर धीर का कहना है कि उद्यमियों व व्यापारियों की एक मीटिंग शनिवार को बुलाई गई है। इसमें संघर्ष की रूपरेखा तय की जाएगी। किसी सूरत में पंजाब में ई-ट्रिप लागू नहीं होने दिया जाएगा। इसका सड़कों पर विरोध किया जाएगा। इस मुद्दे पर इंडस्ट्री एकजुट है। वहीं हैंडटूल एसोसिएशन के प्रधान गुरशरण सिंह का कहना है कि यह नादरशाही फरमान है। पंजाब में अफसरशाही राज लागू किया जा रहा है। इंडस्ट्री व ट्रेडर्स तो ई-बिल में ही उलझे रह जाएंगे। हरेक को कंप्यूटर आपरेटर, अकाउंटेंट रखने पड़ेंगे।
जालंधर ट्रेडर्स एंड मैनुफैक्चर एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार शर्मा का कहना है कि इससे ट्रेडर्स तबाह हो जाएंगे। छोटे मोटे सप्लायर बिलों के जाल में ही उलझे रहेंगे तो दिन भर काम कैसे कर पाएंगे? अटारी बाजार होलसेल एसोसिएशन के प्रधान सुखविंदर बग्गा का कहना है कि यह फरमान व्यापारी किसी सूरत में लागू नहीं होने देंगे, इसका डटकर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


पार्टी स्तर पर उठाई जाएगी बात : भंडारी
मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी का कहना है कि व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। इसको किसी किस्म की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इसको लेकर वह पार्टी प्रधान कमल शर्मा से बात करेंगे और उनके आगे मुद्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें