फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर दे रहे छात्र नेता पर हमला, घायल

Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। फिल्मी स्टाइल में बदमाशों की टोली ने स्थानीय मेहर चंद पालीटेक्निक कालेज में घुसकर पेपर दे रहे छात्र पर हमला कर दिया, जिससे कालेज में अफरा-तफरी मच गई। छात्र नेता पर हमला करके उसे घायल करके हमलावर भाग निकले। छात्र घायल अवस्था में पेपर पूरा करके अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा। हमला कालेज में चुनावों को लेकर हुआ।
विज्ञापन

मेहरचंद पालीटेक्निक कालेज में छात्र नेता अमरप्रीत सिंह पाली पुत्र बलजीत सिंह निवासी न्यू आनंद नगर मकसूदां पेपर दे रहा था, इस दौरान कुछ युवक क्लासरूम में घुस गए और उसकी पिटाई करने लगे। वे छात्र को घसीटते हुए कक्षा से बाहर ले गए और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। कालेज के सुरक्षा गार्ड और स्टाफ ने मिलकर छात्र नेता की जान बचाई। इसके बाद हमलावर कारों और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। छात्र नेता ने घायल अवस्था में ही पेपर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर-1 की पुलिस मौके पर पहुंची। छात्र नेता इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग का डिप्लोमा कर रहा है।
अमरप्रीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी न्यू आनंद नगर मकसूदां ने बताया कि वह कालेज में छात्र यूनियन का प्रधान है। उसकी प्रधानगी का समय खत्म हो चुका है। पुराने प्रधान की मर्जी है कि वह किसी को भी प्रधान नियुक्त कर सकता है। नोनी और बल्लू अपने किसी दोस्त को प्रधान बनाना चाहते हैं। इसी बात को लेकर गत पखवाड़े से विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों में गाली गलौच हो चुका है। मंगलवार सुबह पाली 11.30 बजे के करीब पेपर दे रहा था, इसी बीच करीब 20 लोग हथियार लेकर कालेज में घुस आए। पाली ने थाना-नंबर 1 की पुलिस को दिए बयानों में नौनी, विम्पी, गोल्डी, सचिन तथा बल्लू के साथियों के नाम लिखवाए हैं। थाना-1 के प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें