फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों से एनआरआई लड़की की शादी

Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
फगवाड़ा। फगवाड़ा में एक परिवार ने अपने बेटे की शादी एनआरआई लड़की से करवाने के लिए कथित तौर पर फर्जी सर्टिफिकेट तथा अन्य दस्तावेज बनवा कर मैरिज रजिस्टर्ड करवाने का मामला सामने आया है। लड़की की माता पिता ने कहा कि उनकी बेटी की शादी उनकी मर्जी के बिना उसको चोरी छिपे इंग्लैंड से बुला कर करवाई गई तथा उनकी लड़की से बात नहीं करवाई जा रही हैं। लड़की की माता ने इस फर्जीवाड़े सबंधी शिकायत एसपी फगवाड़ा को कर दी। एसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने सिटी पुलिस को मामले की जांच के आदेश दे दिए है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी फगवाड़ा को दी शिकायत में शविंदर कौर पत्नी करनैल सिंह ने बताया कि उसकी बेटी स्टडी के लिए इंग्लैंड गई है। उसने बताया कि फगवाड़ा के लोग बरगला कर शादी के लिए उनको बिना बताए चोरी छिपे भारत ले आए। बाद में उनकी बेटी से फगवाड़ा के एक पैलेस में शादी करवा ली। सिटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लड़के की माता से पूछताछ की है। दूसरी तरफ लड़के की माता नें पुलिस के समक्ष शिकायत में लगाए गए आरोपो को गल्त बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें